बिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में STF और जिला विशेष शाखा की संयुक्त टीम ने अतीक हुसैन नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, वह मूल रूप से बांग्लादेश के नारायणगंज जिले का रहने वाला है और वर्ष 2005 में भारत आया था। पुलिस का दावा है कि वह करीब 19 वर्षों से बिलासपुर में रह रहा था और उसके पास भारतीय पहचान से जुड़े कई दस्तावेज मिले हैं।



