Home छत्तीसगढ़ MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेंगे ₹25 हजार;...

MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेंगे ₹25 हजार; 1 अक्टूबर से लागू होगा आदेश

9
0

रायपुर – छत्तीसगढ़ के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई पूरी कर इंटर्नशिप कर रहे MBBS छात्रों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने इंटर्न्स के मासिक स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब सरकारी मेडिकल कॉलेजों के MBBS इंटर्न्स को हर महीने ₹25,000 स्टाइपेंड दिया जाएगा।

चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रम पूरा करने वाले इंटर्न्स के लिए संशोधित स्टाइपेंड 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। यानी अगले महीने से MBBS इंटर्न्स को बढ़ी हुई राशि मिलना शुरू हो जाएगी।

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर MBBS इंटर्न्स लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। प्रदेश के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में इंटर्न डॉक्टरों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसी सिलसिले में इंटर्न डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर अपनी मांग रखी थी।

मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अब राज्य सरकार ने स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला लेते हुए इंटर्न डॉक्टरों को राहत दी है। सरकार के इस निर्णय के बाद MBBS इंटर्न्स को हर महीने मानदेय मिलेगा।