Home देश बिहार – मंच से केंद्रीय मंत्री गिना रहे थे सरकार की उपलब्धियां,...

बिहार – मंच से केंद्रीय मंत्री गिना रहे थे सरकार की उपलब्धियां, नीचे से लोगों ने कर दिया विरोध; विधायक पर बरसे

25
0

वैशाली – वैशाली जिले के साइन गांव में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हंगामा हो गया। मंच पर जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव और केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान जैसे ही केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद सरकार की उपलब्धियों का बखान करने लगे, लोगों ने स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप था कि बीते पांच वर्षों में उनके क्षेत्र में सड़क निर्माण तक नहीं हुआ है।

विरोध इतना बढ़ गया कि मंच पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल ने भी लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण उनकी एक न सुनते हुए लगातार विरोध करते रहे।

ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक सड़क निर्माण नहीं होगा, वे वोट नहीं देंगे। उनका कहना था कि मौजूदा विधायक ने अब तक विकास के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिया है, काम कुछ नहीं हुआ। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आने वाले चुनाव में विधायक को बदलने की मांग उठाई जाएगी।