Home छत्तीसगढ़ चौबे कॉलोनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा का निधन

चौबे कॉलोनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा का निधन

43
0

रायपुर – चौबे कॉलोनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा का आज संध्या दिनांक 6 जून को हृदयाघात से निधन हो गया, वे 68 वर्ष के थे।

दिवंगत राजीव शर्मा ( पौसरी वाले) वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के मानद सदस्य राजेश शर्मा के अनुज थे। अंतिम यात्रा निवास स्थान से महादेव घाट के लिए प्रात 9.30 बजे निकलेगी ।