Home छत्तीसगढ़ रायपुर,पर्यावरण दिवस पर सर्व ब्राह्मण समाज ने किया पौधारोपन

रायपुर,पर्यावरण दिवस पर सर्व ब्राह्मण समाज ने किया पौधारोपन

15
0

खारूनेश्वर महादेव मंदिर में पीपल, बेल, कदंब के पौधे रोपे, सुरक्षा की जिम्मेदारी मंदिर प्रबंधन ने ली

रायपुर – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज ने गुरुवार को अमलेश्वर स्थित खारूनेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। समाज के पदाधिकारियों ने पीपल, बेल और कदंब के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा रहे मौजूद
कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा, महादेव घाट परिक्षेत्र अध्यक्ष रत्ना शर्मा, सरिता शर्मा, गोपाल शर्मा, कृष्णा तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर में छायादार और धार्मिक महत्व के पौधों का रोपण किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने कहा, “पर्यावरण की रक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। पीपल, बेल जैसे वृक्ष न केवल पर्यावरण शुद्ध करते हैं, बल्कि सनातन परंपरा में इनका विशेष महत्व भी है। समाज को चाहिए कि हर शुभ अवसर पर एक पौधा जरूर लगाएं।”

मंदिर प्रबंधन संभालेगा देखभाल
इस अवसर पर निखिलेश्वर महादेव मंदिर के प्रबंधक श्री साहू ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा, खाद-पानी और देखभाल की पूरी जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति इन पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखेगी।

महादेव घाट परिक्षेत्र अध्यक्ष रत्ना शर्मा ने बताया कि सर्व ब्राह्मण समाज हर साल पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण करता है। इस बार भी मंदिर परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए यह पहल की गई है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।