गरियाबंद – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचे, जहां हेलीपैड पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्रकार ,महामंत्री आशीष शर्मा ,कोषाध्यक्ष अजय रोहरा , जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ,नगर पालिका अध्यक्ष रिखी यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हाजी गफ्फू मेमन पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक डमरूधार पुजारी सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक प्रारंभ हुई।बैठक में रायपुर संभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, बलौदाबाजार-भाटापारा और महासमुंद जिलों में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।






