कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन शुरू किया है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके सुबह दिल्ली पहुंचे और समर्थकों से शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील की. उन्होंने लोगों से तिरंगा और किताब लेकर आने को कहा, साथ ही पुलिसकर्मियों को फूल देने की भी बात कही. प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा NEET, CUET, CBSE और SSC GD जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियां और पेपर लीक हैं. CJP केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है. जंतर-मंतर पर भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है.
जंतर-मंतर पर शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ CJP का शक्ति प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी का यह प्रदर्शन उसका पहला बड़ा ऑन-ग्राउंड आंदोलन माना जा रहा है. पार्टी का कहना है कि देश के करोड़ों छात्रों का भविष्य लगातार प्रभावित हो रहा है और सरकार जवाबदेही से बच रही है. CJP समर्थक ‘पीसफुल प्रोटेस्ट’ और ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगा रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है और जंतर-मंतर के आसपास अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं. पार्टी ने समर्थकों को साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहें और अगर कोई उपद्रव करने की कोशिश करे तो उसका वीडियो बनाकर पुलिस को दें.
जंतर-मंतर पर पहुंचे अभिजीत दीपके, जुटने लगे प्रदर्शनकारी
कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन लाइव: अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘हजारों’ लोग पहुंचने लगे हैं. पार्टी ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्रालय में कथित लापरवाही के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है. CJP ने पोस्ट में लिखा, ‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचने लगे हैं.’
जंतर-मंतर की बजाय दिल्ली में घूमते रहे अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक CJP संस्थापक अभिजीत दिपके एयरपोर्ट से नई दिल्ली जिले में पहुंच चुके हैं, लेकिन जंतर-मंतर जाने के बजाय वह अपनी गाड़ी से रकाबगंज गुरुद्वारा और कनॉट प्लेस इलाके में घूमते रहे. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की अनुमति केवल जंतर-मंतर पर दी गई है, ऐसे में उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
जंतर-मंतर की बजाय दिल्ली में घूमते रहे अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक CJP संस्थापक अभिजीत दिपके एयरपोर्ट से नई दिल्ली जिले में पहुंच चुके हैं, लेकिन जंतर-मंतर जाने के बजाय वह अपनी गाड़ी से रकाबगंज गुरुद्वारा और कनॉट प्लेस इलाके में घूमते रहे. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की अनुमति केवल जंतर-मंतर पर दी गई है, ऐसे में उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
दिल्ली पुलिस ने CJP को ‘वन टाइम एक्सेप्शन’ में दी अनुमति
कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन लाइव: दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके की कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति दे दी है. पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा. दिल्ली पुलिस ने साफ कहा है कि यह अनुमति ‘वन टाइम एक्सेप्शन’ यानी एक बार के विशेष अपवाद के तौर पर दी गई है.
CJP के प्रदर्शन में शामिल होंगे सोनम वांगचुक
कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होंगे. 59 वर्षीय वांगचुक ने पहले ही X पर पोस्ट कर इसका ऐलान किया था. उन्होंने लिखा था, ‘अगर हम नहीं, तो कौन? अगर अभी नहीं, तो कब?’ वांगचुक ने कहा था कि अगर 5 जून तक हालात नहीं बदले तो वह 6 जून को दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में शामिल होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि इतनी बड़ी स्थिति बिगड़ने पर किसी भी स्वाभिमानी मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि इसका असर लाखों युवाओं और देश के भविष्य पर पड़ता है.
एयरपोर्ट पर अभिजीत और GMR टीम के बीच बहस
कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन लाइव: सूत्रों के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की GMR टीम के साथ काफी देर तक बहस हुई. बताया जा रहा है कि अभिजीत एयरपोर्ट पर VIP ट्रीटमेंट की मांग कर रहे थे और उन्होंने अपनी गाड़ी अंदर लाने की डिमांड भी की. सूत्रों के अनुसार जब तक गाड़ी अंदर नहीं पहुंची, तब तक वह बाहर निकलने को तैयार नहीं हुए. हालांकि उन्हें VIP EXIT की अनुमति नहीं मिली.
दिल्ली एयरपोर्ट पर ऐसे दिखे CJP संस्थापक अभिजीत दिपके
कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर प्रदर्शन लाइव: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके शनिवार को प्रस्तावित जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पहुंचे. एयरपोर्ट से सामने आई पहली तस्वीरों में वह डॉ. भीमराव आंबेडकर की आत्मकथा की कॉपी हाथ में लिए नजर आए. दिल्ली पहुंचने के बाद अभिजीत ने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और प्रदर्शन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने की अपील की.






