Home देश राहुल रविवार को कांग्रेस की ‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर कांस्टीट्यूशन’ मैराथन...

राहुल रविवार को कांग्रेस की ‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर कांस्टीट्यूशन’ मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे

42
0

नई दिल्ली – (भाषा) कांग्रेस आंबेडकर जयंती से दो दिन पहले आगामी रविवार को यहां ‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर कांस्टीट्यूशन’ मैराथन का आयोजन करेगी, जिसे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हरी झंडी दिखाएंगे।

पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित की जा रही इस मैराथन की शुरुआत मंडी हाउस से होगी और समापन 26, अलीपुर रोड स्थित आंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक पर होगा। दिल्ली में 26, अलीपुर रोड वह पता है, जहां बाबासाहेब भीम राव आंबेडकर अपने जीवन के आखिरी कुछ वर्षों में रहे और यहीं पर 1956 में उन्होंने अंतिम श्वांस ली थी।