गरियाबंद – मैनपुर यादव समाज का एक प्रतिनिधि मंडल राजधानी रायपुर स्थित मंत्री बंगला में पहुंचकर छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षामंत्री गजेन्द्र यादव से मुलाकात कर उन्हे साल श्रीफल भेट किया और मैनपुर में आयोजित कार्यक्रम में उनके द्वारा किये गये घोषणा और सहयोग के लिए पूरा यादव के द्वारा आभार व्यक्त किया तथा समाज के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
इस दौरान प्रमुख रूप से सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गेंदु यादव, सुखराम यादव, दयाराम यादव, सुकदेव यादव, शांतु यादव, रामलाल यादव, महेश यादव, पीलाराम यादव, सरजुराम यादव, श्यामलाल यादव व बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।






