रायपुर – छत्तीसगढ़ में सितंबर की शुरुआत में हुई भारी बारिश के बाद पिछले एक हफ्ते से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में तेज धूप और उमस के कारण गर्मी बढ़ गई है. हालांकि, इस उमस भरी गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर देते हुए प्रदेश के कुछ जिलों के लिए अगले 24 से 48 घंटों का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे आने वाले दिनों में फिर से अच्छी बारिश होने की उम्मीद है.
राज्य में 1 जून से अब तक के आंकड़ों के अनुसार, पूरे प्रदेश में सामान्य से 6% कम बारिश दर्ज की गई है. जिलों की बात करें, तो इस सीजन में बलरामपुर में सबसे ज्यादा (सामान्य से 66% अधिक) बारिश हुई है, जबकि बेमेतरा जिला सबसे सूखा रहा है, जहां सामान्य से 42% कम पानी बरसा है.
आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका
इन दोनों सिस्टम के असर से गुरुवार को छत्तीसगढ़ के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) की भी आशंका जताई गई है.
बलरामपुर और बेमेतरा में बारिश के आंकड़ेइन जगहों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट
- 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट- प्रदेश के बस्तर, दंतेवाड़ा, गरियाबंद, कोंडागांव और सुकमा जिले के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट
- 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट- प्रदेश के बीजापुर, धमतरी, कांकेर और नारायणपुर जिले के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
- 48 घंटे के लिए आरेंज अलर्ट- प्रदेश के बीजापुर, कांकेर और नारायणपुर जिले के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा का अलर्ट
- 48 घंटे के लिए येलो अलर्ट- प्रदेश के बालोद, बस्तर, दंतेवाडा, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव और सुकमा



