Home जिलों से जब शाम होते ही मैनपुर नगर में गूंज उठा कका है तो...

जब शाम होते ही मैनपुर नगर में गूंज उठा कका है तो भरोसा है… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर मैनपुर में केक काटकर किया गया मिठाई वितरण

164
0

मैनपुर – तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर के हृदय स्थल में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मंगलवार शाम 5 बजे काफी धूमधाम के साथ मनाई गई पहले जमकर पटाखे फोड़ आतिशबाजी किया गया और सभी कांग्रेसजनो के उपस्थिति में केक काटकर उपस्थित सैकड़ो लोगो को मिठाई वितरण किया गया। इस दौरान कका है तो भरोसा है के नारो से पूरा मैनपुर नगर गूंज उठा। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि हेमसिंह नेगी ने अपने संबोधन में कहा आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन है भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ पहले ऐसे मुख्यमंत्री है जो सिर्फ छत्तीसगढ़ के विकास के बारे में सोचते है और कार्य कर रहे है श्री नेगी ने कहा पिछले साढ़े तीन वर्षो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति, तीज त्यौहार को विश्व पटल पर लाने का कार्य किया है आज सभी त्यौहार चाहे वह विश्व आदिवासी दिवस हो तीजा, पोरा, हरेली, गोवर्धन पूजा सभी त्यौहार पूरे गांव के लोग मिल जूलकर एक साथ मनाते है जिससे पूरे गांव और क्षेत्र में एक ओर भाईचारा बनी रहती है वही यह एक मिशाल है। आज भूपेश बघेल प्रदेश में नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत जो कार्य कर रही है निश्चित रूप से इसका जितना भी प्रशंसा किया जाये कम है।

ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा छत्तीसगढ़ के यह पहला सरकार है जो किसानो का कर्जा माफ किया बिजली बील हाफ किया और आज प्रदेश में खुशहाली अमन चैन कायम है यह सब कांग्रेस सरकार की देन है। श्री जगत ने कहा यह पहला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है जिससे गांव के छोटे -छोटे बच्चो से लेकर बुजुर्ग तक को लगाव है आज गांव -गांव में उनके जन्मदिन पर अनेक आयोजन ग्रामीण अपने स्तर पर कर रहे है यह मुख्यमंत्री के प्रति लोगो का प्रेम स्नेह और लगाव को प्रदर्शित करता है। इस मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव, जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष खेदू नेगी, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि हेमसिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार शेख हसन खान, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रियंका कपील, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शाहिद मेमन, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, निहाल नेताम, गंेदू यादव, रूपेन्द्र सोम, खेलन दीवान, खेलन साहू, लंबोदर ध्रुव, डोमार साहू, रूखमणी नागेश, जीराबाई साहू, भोजलाल नागेश, त्रिभुवन पटेल, गोविंद पटेल, हिमांशु रामटेके, विरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रकाश पटेल, नंदकिशोर पटेल, खलेन्द्र पटेल, सौरभ पटेल, संजय सिंह, बनसिंह सोरी जिलेन्द्र नेगी, दामोदर मरकाम, हरचंद ध्रुव, रामजीत नेताम, कमार विकास अभिकरण के सदस्य पिलेश्वर सोरी, सहदेव सांडे, पारेश्वर नेगी, राहुल निर्मलकर, हरिश्वर पटेल, नजीब बेग, गज्जू नेगी, सुनील नेताम, सामंत शर्मा, प्रेमचंद नागेश, कमलेश मरकाम, अमरसिंह, नैनसिंग, देवेन्द्र सोरी, कुलेश्वर सोरी, सोमेश ध्रुव, विनीत बाघमार सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नगरवासी क्षेत्रवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गेंदू यादव ने किया।