Home छत्तीसगढ़ शिवनाथ नदी में गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, बारिश के बीच उमड़ा...

शिवनाथ नदी में गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, बारिश के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

11
0

दुर्ग – गणेश उत्सव के समापन अवसर पर शिवनाथ नदी में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से विसर्जन किया गया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के लिए नदी तट पर पहुंचे।

बारिश के बीच श्रद्धालु छाते और रेनकोट लेकर गणपति बप्पा की प्रतिमाओं के साथ विसर्जन स्थल तक पहुंचे। नदी तट पर सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए प्रशासनिक अमला और आवश्यक संसाधन भी मौजूद रहे। क्रेन की मदद से प्रतिमाओं को सुरक्षित रूप से नदी तक पहुंचाया गया।
इस दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से नदी तट गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और आरती के बाद नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी।
बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और देर रात तक विसर्जन का सिलसिला जारी रहा।