Home छत्तीसगढ़ मैनपुर के दुरस्थ वनांचल जुगाड़ पुलिस कैम्प पहुंचे डीआईजी रायपुर रेंज उदय...

मैनपुर के दुरस्थ वनांचल जुगाड़ पुलिस कैम्प पहुंचे डीआईजी रायपुर रेंज उदय भास्कर बिल्ला

39
0

झमाझम बारिश के बीच निःशुल्क भर्ती तैयारी कार्यक्रम का आयोजन, क्षेत्र के युवाओ को मिलेगा रोजगार का सुनहरा मौका

नक्सलवाद खत्म होने के बाद अब क्षेत्र के युवाओ को रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा – उदय भास्कर बिल्ला

गरियाबंद – पुलिस उप महानिरीक्षक (रेंज रायपुर) उदय भास्कर बिल्ला आज शुक्रवार को गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत दूरस्थ वनांचल जुगाड़ पहुंच भारी बारिश के बीच युवाओं से सीधा संवाद किया।

रायपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक उदय भास्कर बिल्ला आज मैनपुर विकास खंड के अत्यंत दूरस्थ और वनांचल क्षेत्र स्थित जुगाड़ पुलिस कैंप पहुंचे। खराब मौसम और मूसलाधार बारिश के बावजूद उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से सीधा संवाद किया और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की।

इस विशेष दौरे के दौरान डीआईजी श्री बिल्ला ने वनांचल क्षेत्र के युवाओं से उनके रोजगार, भविष्य की योजनाओं और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग आगामी पुलिस भर्ती प्रक्रियाओं में क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके साथ ही युवाओं को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने और उन्हें भर्ती परीक्षाओं के लिए सही मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया गया। उन्होने कहा लंबे समय से यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित रहा है जिसके कारण क्षेत्र मे विकास कार्य अवरूद्ध रहा नक्सलियो के द्वारा क्षेत्र के विकास को रोका गया था लेकिन अब नक्सलमुक्त होने के बाद यह क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है और क्षेत्र के युवाओ को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।

क्षेत्रीय युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ – स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने पुलिस प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। अधिकारियों का मानना है कि इस संवाद से वनांचल क्षेत्र के युवाओं में पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत होगा। आने वाले समय में क्षेत्र के युवाओं को न केवल पुलिस भर्ती में प्राथमिकता और उचित मार्गदर्शन मिलेगा, बल्कि रोजगार के अन्य साधन उपलब्ध होने से दूरस्थ अंचलों का सामाजिक और आर्थिक विकास भी तेजी से होगा।

स्थानीय युवाओं को केंद्रीय सशस्त्र बल में सिपाही जीडी एवं राज्य पुलिस भर्ती परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से बी/211 बटालियन जुगाड़ कैंप में निशुल्क भर्ती तैयारी कार्यक्रम का शुभारंभ आज किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज रायपुर उदय भास्कर बिल्ला के कर कमलों से किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप भी उपस्थित थे। भर्ती परीक्षा से संबंधित पूरा मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री,शारीरिक दक्षता (फिजिकल) का विशेष प्रशिक्षण,लिखित परीक्षा की तैयारी के टिप्स और उपयोगी जानकारी। गरीब प्रतिभावान एवं इच्छुक युवाओं को रोजगार के लिए सक्षम बनाना।

डीआईजी ने युवाओं को दिया मंत्र – इस दौरान डीआईजी उदय भास्कर बिल्ला ने अभ्यर्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा नियमित अध्ययन,अनुशासन, शारीरिक दक्षता और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। लक्ष्य तय करो और पूरी लगन मेहनत से जुट जाओ।उन्होंने बताया कि इस तरह का निशुल्क भर्ती प्रशिक्षण शोभा कैंप और इंदागांव कैंप में भी चलाया जा रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष बोले – इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि बी/211 बटालियन द्वारा क्षेत्र के युवाओं के लिए किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है और धन्यवाद के पात्र हैं। क्षेत्र के युवाओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।इस अवसर पर विशेष रुप से 211 बटालियन के प्रभारी कमांडेंट डॉ. विनोद कुमार टंडन, द्वितीय कमान अधिकारी प्रगेश कुमार अटल, उप कमांडेंट दिनेश कुमार, सहायक कमांडेंट चिरंजीव कुमार, सहायक कमांडेंट निरंजन कुमार, ए/211 बटालियन के अधिकारी, ग्राम पंचायत तौरेंगा के सरपंच, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और उनके अभिभावक शामिल रहे।