Home छत्तीसगढ़ नदी-नाले को पार कर ट्रैक्टर चलाते तालेसर गांव पहुंचे राजिम MLA रोहित...

नदी-नाले को पार कर ट्रैक्टर चलाते तालेसर गांव पहुंचे राजिम MLA रोहित साहू का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत देखिए वीडियो,,

129
0

गरियाबंद – ​जनप्रतिनिधि का असली रूप तब देखने को मिलता है जब वह जनता के बीच पहुंचने के लिए हर बाधा को पार कर दे ,,,,कुछ ऐसा ही नजारा तालेसर गांव में देखने को मिला, जब राजिम MLA रोहित साहू दुर्गम रास्तों और उफनते नदी-नालों की परवाह किए बिना खुद ट्रैक्टर चलाकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। विधायक के इस सादगी भरे अंदाज और जनसेवा के प्रति उनके जज्बे को देखकर ग्रामीण गदगद हो उठे और उनका ऐतिहासिक स्वागत किया।

​ बारिश और खराब रास्तों के कारण बीच में पड़ने वाले नदी-नाले उफान पर थे और सामान्य वाहनों का वहां से गुजरना नामुमकिन था लेकिन ग्रामीणों की समस्याएं सुनने और उनसे मिलने का वादा पूरा करने के लिए विधायक रोहित साहू पीछे नहीं हटे। उन्होंने बिना किसी झिझक के स्टीयरिंग थामा और खुद ट्रैक्टर चलाते हुए उफनते नालों को पार कर तालेसर पहुंचे।
​बजे गाजे के साथ ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया,

गांव पहुंचकर राजिम MLA रोहित साहू ने ग्रामीणों से चौपाल लगाकर मुलाकात की और उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। इस मौके पर उन्होंने कहा, “मेरे क्षेत्र की जनता मेरा परिवार है। परिवार के सुख-दुख में शरीक होने के लिए रास्ते की कोई भी बाधा मुझे रोक नहीं सकती। ​MLA के इस कदम ने न केवल ग्रामीणों का दिल जीत लिया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि जब नियत साफ हो और जनसेवा का संकल्प पक्का हो, तो कोई भी रास्ता मुश्किल नहीं होता। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।