Home देश मथुरा: वृंदावन के आश्रम में मिली संत प्रेमानंद के परिकर की लाश,...

मथुरा: वृंदावन के आश्रम में मिली संत प्रेमानंद के परिकर की लाश, कटा हुआ था प्राइवेट पार्ट; जांच में जुटी पुलिस

33
0

मथुरा – मथुरा के वृंदावन में गुरु कृपा आश्रम है। शुक्रवार शाम को आश्रम में साधु की माैत की सूचना पुलिस को मिली। साधु का प्राइवेट पार्ट भी कटा हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जिस आश्रम में साधु का शव मिला, वहां संत प्रेमानंद महाराज के दीक्षित परिकर रहते हैं। मृतक साधु भी संत प्रेमानंद का परिकर था। बताया गया कि साधु ने छत से कूदकर जान दी है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

मृतक साधु की पहचान मध्य प्रदेश निवासी दीपक (24)के रूप में हुई है। वह 2025 से आश्रम में रह रहा था। संत प्रेमानंद के परिकरों में शामिल था।