Home छत्तीसगढ़ अभनपुर : पचेड़ा-थनौद के पास पिकअप-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार की मौत,...

अभनपुर : पचेड़ा-थनौद के पास पिकअप-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार की मौत, पिकअप चालक फरार

36
0

अभनपुर, रायपुर – रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में पचेड़ा-थनौद के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में बाइक सवार अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग रायपुर के भनपुरी क्षेत्र से विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के लिए राजिम जा रहे थे। वाहन में करीब दर्जनभर महिलाएं, बच्चे और पुरुष सवार थे।

टक्कर इतनी जोरदार कि बाइक सवार ने तोड़ा दम

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पिकअप में सवार कुछ बच्चों को मामूली चोटें आने की भी सूचना है।

पिकअप छोड़कर भागा चालक

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू की।

पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही फरार चालक की तलाश कर रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।