Home छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत:14 घायल, नागपुर...

महाराष्ट्र सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत:14 घायल, नागपुर जाते समय ट्रक से टकराई बोलेरो; 5-5 लाख सहायता राशि की घोषणा

49
0

रायपुर – महाराष्ट्र के भंडारा जिले में रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के ट्रक और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 14 लोग घायल हैं। घायलों को भंडारा और नागपुर में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुई सड़क दुर्घटना में मृत छत्तीसगढ़ के नागरिकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से ₹5-5 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ शासन की टीम भंडारा पहुंच चुकी है और महाराष्ट्र सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर घायलों के उपचार एवं प्रभावित परिवारों की सहायता में जुटी है। गंभीर रूप से घायलों के बेहतर उपचार के लिए नागपुर में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।