Home छत्तीसगढ़ झमाझम बारिश से गरियाबंद जिला बना टापू रायपुर ओड़िशा मार्ग बंद

झमाझम बारिश से गरियाबंद जिला बना टापू रायपुर ओड़िशा मार्ग बंद

111
0

गरियाबंद- दो दिन की बारिश से गांव टापू में बदल गया है…साथ ही गांवों का संपर्क टूट गया है…

शेख हसन गरियाबंद – लगातार हो रही बारिश के चलते गरियाबंद मुख्यालय सहित मैनपुर देवभोग क्षेत्र के अधिकांश ग्राम टापू मे तब्दील हो गया है नेशनल हाइवे 130 सी के उपर पानी आ जाने से रायपुर ओड़िशा मार्ग अवरूद्ध हो गया है।

क्षेत्र के सभी नदी नाले पूरे उफान पर है शासन प्रशासन द्वारा लोगो की सुरक्षा को लेकर ऐहतियात बरती जा रही है पुलिस के जवान तैनात किये गये है।

पनटोरा आश्रम से बच्चो को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया वही सरगी नाला के तेज बहाव मे बहने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मैनपुर क्षेत्र के देवदहरा जलप्रपात अपने पूरे शबाब पर है।