Home छत्तीसगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार: अंतरराज्यीय खूंखार डकैत गिरोह का भंडाफोड़

पुलिस का बड़ा प्रहार: अंतरराज्यीय खूंखार डकैत गिरोह का भंडाफोड़

16
0

12 लाख की अंधी-सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश, 04 कुख्यात हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार

बलौदाबाजार/रायपुर – पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय खूंखार डकैत गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह द्वारा की गई 12 लाख रुपये की अंधी और सनसनीखेज लूट का पर्दाफाश करते हुए 04 कुख्यात हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 16.07.2026 को प्रातः लगभग 09:30 बजे, ग्राम रोहरा निवासी व दीपक ज्वेलर्स के संचालक बलराम सोनी अपनी एक्टिवा (CG 22 AG 7852) से तरेंगा से रोहरा जा रहे थे। रोहरा हाई स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 04 नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने प्रार्थी पर हमला कर मोबाइल व स्कूटी की चाबी छीनी और बैग में रखे 13 किग्रा चांदी व 70 ग्राम सोना (कुल कीमती ₹12,00,000) लूट कर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 404/2026, धारा 309(6) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक  गौरव राय (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक * हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खोमन सिन्हा* एवं उप पुलिस अधीक्षक * कौशल किशोर वासनिक* के मार्गदर्शन में एसडीओपी भाटापारा  तारेश साहू के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय डकैत गिरोह पर बड़ी चोट लगी है। पकड़े गए सभी आरोपी हथियारबंद थे और अंतरराज्यीय स्तर पर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और लूट के अन्य मामलों व फरार साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। बरामदगी और अन्य विवरण की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा जल्द की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. बबलू पाण्डेय उर्फ शत्रुहन, उम्र 48 वर्ष, ग्राम बेनीपुरपानी, थाना मऊ, जिला चित्रकूट (उ.प्र.)
2. जयदीप गुप्ता, उम्र 43 वर्ष, थाना के पास गोविन्दगढ़, जिला रीवा (म.प्र.)
3. जिआ उल हक, उम्र 42 वर्ष, बोधईपूर्वा, थाना कोतवाली देहात, जिला गोण्डा (उ.प्र.)
4. गंगासागर पाण्डेय, उम्र 42 वर्ष, ग्राम बेनीपुरपानी, थाना मऊ, जिला चित्रकूट (उ.प्र.)

बरामद एवं जब्त शुदा सामग्री
01 अवैध आग्नेयास्त्र व हथियार:
* 01 पिस्तौल (अनलोड मैगजीन सहित) + 05 जिंदा कारतूस
* 01 देशी कट्टा + 09 जिंदा कारतूस
* 01 लोहे की धारदार तलवार

02 वाहन: 01 महिंद्रा स्कॉर्पियो (Scorpio) एवं 02 मोटरसाइकिलें

03 सम्पत्ति व नकदी:
* लगभग ₹1,00,000 मूल्य के चांदी के जेवर
* नगद राशि ₹10,620
* अन्य: 05 नग एंड्रॉइड/कीपैड मोबाइल फोन
04 पुलिस द्वारा आरोपियों से चांदी के जेवर, मोबाइल, चार पहिया/दोपहिया वाहन सहित कुल 26 लाख रुपए कीमत मूल्य का सामान बरामद किया गया है।

जनता के लिए महत्वपूर्ण अपील एवं सुरक्षा परामर्श
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस समस्त नागरिकों, व्यवसायियों एवं दुकानदारों से अपील करती है कि:-
1. CCTV नेटवर्क का विस्तार करें: अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, घरों तथा दुकानों के बाहर मुख्य सड़कों की ओर कवर करने वाले हाई-डेफिनिशन CCTV कैमरे अवश्य लगाएं। यह सुरक्षा व्यवस्था अपराधियों को पकड़ने में अत्यंत निर्णायक सिद्ध होती है।

2. सामुदायिक सतर्कता व सहयोग: किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अनजान वाहन या व्यक्ति की संदिग्ध आवाजाही दिखने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। आपका सहयोग ही अपराध-मुक्त समाज की कुंजी है।

3. किरायेदारों की जानकारी अवश्य साझा करें: कृपया सभी मकान मालिक/किरायेदार अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन कराएं, उनकी जानकारी समाधान ऐप में दर्ज करें तथा नए किरायेदार की सूचना तुरंत निकटतम थाना में दें। यह सुरक्षा एवं अपराध रोकथाम के लिए आवश्यक है।