रायपुर में मानसून की पहली तेज बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। ए-1 श्रेणी के रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की शेड से झरने की तरह पानी गिरने लगा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
रायपुर – रायपुर में मानसून की पहली तेज बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। ए-1 श्रेणी के रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 की शेड से झरने की तरह पानी गिरने लगा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। प्लेटफॉर्म पर जलभराव और फिसलन के कारण यात्रियों को सुरक्षित स्थान तलाशना पड़ा, जबकि इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
बारिश का असर शहर की सड़कों पर भी साफ दिखाई दिया। गुढ़ियारी, फाफाडीह और आमानाका अंडरब्रिज में पानी भरने से यातायात प्रभावित हो गया। कई वाहनों के जलभराव में फंसने के बाद कुछ अंडरब्रिजों को बंद करना पड़ा, जिससे लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा और कई जगह लंबा जाम लग गया।







