Home छत्तीसगढ़ बंगाल की खाड़ी का असर – छत्तीसगढ़ में का नया दौर शुरू,...

बंगाल की खाड़ी का असर – छत्तीसगढ़ में का नया दौर शुरू, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बरसात

28
0

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।

रायपुर –  प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के साथ बस्तर संभाग के कई जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है।

राजधानी रायपुर में भी शनिवार शाम से लगातार बारिश हो रही है। बीते 12 घंटे में शहर में करीब 15 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश बढ़ने से तापमान में भी गिरावट आई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट के पास बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र तथा सक्रिय मानसूनी द्रोणिका के कारण प्रदेश में अच्छी बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं। इससे आने वाले दिनों में अधिकांश जिलों में वर्षा की गतिविधियां तेज बनी रह सकती हैं।

प्रदेश में अब तक सामान्य से कम बारिश होने के कारण खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हुई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आएगी और खेतों में रोपा व अन्य कृषि कार्यों में तेजी आएगी।