छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ.Shri Ramlala Darshan Scheme
बिलासपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना से प्रदेशवासियों को निरंतर प्रभु श्री राम के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है। इसी कड़ी में आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इसमें बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के 850 श्रद्धालु शामिल हैं।
जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्ण माहौल में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक दर्शन का अविस्मरणीय अवसर है। उन्हें अयोध्या में श्री रामलला और वाराणसी में काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी और जिला पंचायत सभापति भारती नीरज माली उपस्थित थे। स्टेशन पर भक्तिमय वातावरण था और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने इसे महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ती हैं। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सरकार आस्था का सम्मान कर रही है।
अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या और काशी भारत की सनातन संस्कृति के प्रमुख केंद्र हैं। इन स्थलों की यात्रा से समृद्ध सांस्कृतिक विरासत जानने का अवसर मिलता है। यह संयुक्त धार्मिक यात्रा श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखती है। अयोध्या भगवान श्री राम की जन्मभूमि है, वहीं काशी विश्वनाथ धाम भगवान शिव का विश्वविख्यात तीर्थ है। दोनों स्थलों की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभूति से परिपूर्ण होगी।



