Home छत्तीसगढ़ बढ़ती मंहगाई से आम जनता त्रस्त – डिगेश्वरी सांडे

बढ़ती मंहगाई से आम जनता त्रस्त – डिगेश्वरी सांडे

103
0

गरियाबंद – आज लगातार बढ़ती मंहगाई से मध्यम वर्गीय और गरीब परिवार का घरेलु बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है दाल, चांवल, सब्जी का दाम के साथ पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ रहा है और भाजपा सरकार मंहगाई रोकने मे पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। उक्त बाते प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ब्लॉक कांग्रेस मैनपुर के उपाध्यक्ष श्रीमति डिगेश्वरी सांडे ने कही।

श्रीमति सांडे ने आगे कहा यदि समय रहते सरकार जनहित मे ठोस कदम नही उठायेंगे तो आने वाले दिनो मे मंहगाई और अधिक बढ़ेगा इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारो को पड़ेगा आज इस क्षेत्र मे रसोई गैस नही मिल पा रहा है रसोई गैस के लिए 20 किमी दूर बिन्द्रानवागढ़ तक अतिरिक्त खर्च कर जाना पड़ रहा है जहां एक बार मे गैस सिलेंडर उपलब्ध नही हो रहा है लोग परेशान हो गये है।