Home देश 11 बजे गांधी मैदान, 12 बजे लाठीचार्ज; 4 बजे विधानसभा का गेट...

11 बजे गांधी मैदान, 12 बजे लाठीचार्ज; 4 बजे विधानसभा का गेट बंद… पटना में NEET प्रदर्शन की पूरी टाइमलाइन

17
0
पटना – बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक के विरोध में बुधवार को निकला छात्र प्रदर्शन देखते ही देखते हिंसक हो गया. सुबह गांधी मैदान से शुरू हुआ प्रदर्शन शाम तक राजधानी के कई इलाकों में फैल गया। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा. कई जगह पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं. हालात को देखते हुए विधानसभा के सभी गेट बंद कर दिए गए और पूरे वीवीआईपी इलाके में अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई.
सुबह 11 बजे गांधी मैदान के पास जुटे प्रदर्शनकारी
सुबह करीब 11 बजे AISA समेत विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता गांधी मैदान के पास एकत्र हुए. इसके बाद लोकभवन मार्च शुरू किया गया. शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कुछ देर बाद हालात बिगड़ने लगे.
साढ़े 11 बजे पुलिस का लाठीचार्ज
प्रदर्शनकारियों के बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश के बाद करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इसके बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई.
त्रकार भी बने निशाना
करीब 12 बजे तक हालात और बिगड़ गए. मौके पर कवरेज कर रहे आधा दर्जन से अधिक पत्रकारों पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया. इस दौरान कई पत्रकारों को चोटें आईं.
आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल
दोपहर 12 बजे के बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े. लगातार हो रही पत्थरबाजी के बीच दोपहर 1 बजे तक पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अलग-अलग समूहों में आगे बढ़ते रहे.
डाकबंगला से लोकभवन की ओर बढ़ी भीड़
दोपहर करीब 2 बजे हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी डाकबंगला चौराहे पर पहुंचे. इसके बाद सभी लोकभवन की ओर बढ़ने लगे. रास्ते में कई जगह पुलिस के साथ झड़प हुई.
कोतवाली और राजेंद्र स्मारक के पास भी हंगामा
कोतवाली थाना क्षेत्र के पास उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की. वहीं राजेंद्र स्मारक के पास एक बार फिर पथराव हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दोबारा लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया.
शाम 4 बजे विधानसभा के सभी गेट बंद
स्थिति को देखते हुए एहतियातन शाम करीब 4 बजे बिहार विधानसभा के सभी प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए. विधानसभा और मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य कर दी गई.
पूरे वीवीआईपी इलाके में अर्धसैनिक बल तैनात
घटना के बाद विधानसभा, मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और अन्य संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई. पुलिस लगातार राजधानी के अलग-अलग इलाकों में फ्लैग मार्च और पेट्रोलिंग कर रही है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की ह