पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक रेखा पात्रा ने मवेशियों को ले जा रहे वाहन को रोकर कर गायों को जन्म प्रमाण पत्र की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश के अनुसार 14 साल से छोटी गायों की हत्या पूरी तरह से
कोलकाता – बंगाल की नवनिर्वाचित भाजपा विधायक रेखा पात्रा के एक बयान पर सियासी विवाद तेज हो गया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि यदि किसी को पशुओं की उम्र साबित करनी है तो गाय का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाना चाहिए। इस टिप्पणी के बाद तृणमूल कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
घटना के दौरान विधायक ने हिंगलगंज के लेबुखाली इलाके में एक पशु-लोडेड वाहन को रोका। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर पशुओं को नीचे उतरवाया, सड़क किनारे पेड़ से बांधा और उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था भी करवाई। विधायक रेखा पात्रा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निर्देश पर अवैध पशु व्यापार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
14 वर्ष से कम उम्र के पशुओं का वध नहीं किया जा सकता
उन्होंने कहा कि नई गाइडलाइन के अनुसार 14 वर्ष से कम उम्र के पशुओं का वध नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई पशु को अवैध रूप से ले जा रहा है, तो हमें उसे रोककर गाय का बर्थ सर्टिफिकेट मांगना चाहिए। यदि प्रमाण नहीं दिया जाता, तो कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।
इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने तंज कसा है। तृणमूल नेता कुणाल घोष ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा किसी भी शासित राज्य में गाय के लिए जारी बर्थ सर्टिफिकेट दिखा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई प्रमाणपत्र मौजूद है, तो उसके अधिकारिक स्रोत की जांच होनी चाहिए।






