नई दिल्ली – कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकालने की कोशिश और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंगलवार को कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसद अचानक प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग के बाहर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए।
राहुल गांधी को हिरासत में लेने के दौरान वह सड़क पर ही लेट गए। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से कहा, ‘लोकतंत्र खत्म हो गया है।’
उधर, अखिलेश यादव का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिल्ली पुलिस उन्हें बस में बैठाकर ले जाती दिखाई दे रही है। इस दौरान अखिलेश यादव पुलिसकर्मियों से कहते सुनाई देते हैं, ‘पुलिस भैया, कहां लेकर जा रहे हो?’






