बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में एक किन्नर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तनु खान किन्नर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किन्नर की पहले मारपीट की गई और उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंकने की बात सामने आई है।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सकरी पुलिस ने आरोपी किन्नर रिया ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गुरु-चेला विवाद के दौरान मृतक तन्नू खान और आरोपी रिया ध्रुव के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान रिया ने गला दबाकर तन्नू खान की हत्या की थी।





