कांकेर – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर दो कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना कोतवाली थाने क्षेत्र के ग्राम नथिया के पास की है। बताया जाता है कि बीती रात दो कारों में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।


कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि लखनपुरी निवासी आरक्षक का परिवार शादी कार्यक्रम के लिए कांकेर आया था। देर रात कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान ये हादसा हुआ और हादसे में आरक्षक का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। परिवार के सात सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।
नथिया गांव के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में एक सात साल के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सामने कार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।







