Home छत्तीसगढ़ न्यू ईयर पार्टी में बवाल… नशे में धुत कारोबारियों के बीच जमकर...

न्यू ईयर पार्टी में बवाल… नशे में धुत कारोबारियों के बीच जमकर चले लात-घूसे

68
0

रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यू ईयर पार्टी के दौरान जमकर मारपीट हुई है। दरअसल, होटल में चल रही न्यू ईयर पार्टी के दौरान नशे में धुत कारोबारियों ने एक दूसरे को जमकर पीट दिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

बता दें कि साल 2025 की विदाई और 2026 के वेलकम के लिए रायपुर के कई होटलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में न्यू ईयर पार्टी के दौरान नशे में धुत कारोबारियों के बीच जमकर मारपीट हुई है। वहीं महिलाएं बीच -बचाव करते हुए नजर आई। इधर इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बीच-बचाव करती रही महिलाएं

जानकारी के मुताबिक, तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में न्यू ईयर पार्टी आयोजित की गई थी। तभी नशे में धुत कारोबारियों के दो गुटो के बीच कहासूनी हो गई और देखते ही देखते कहासूनी मारपीट में बदल गई। इसी दौरान दोनों गुटो के बीच खूब लात-घुसे और बेल्ट चले। वहीं महिलाएं बीच -बचाव करते हुए नजर आई।