Home देश रात 8 बजे तक एक-एक को रिफंड करो…इंडिगो क्राइसिस पर सरकार ने...

रात 8 बजे तक एक-एक को रिफंड करो…इंडिगो क्राइसिस पर सरकार ने खींची लक्ष्मण रेखा, 48 घंटे में यात्रियों का हर बैगेज डिलीवर हो

22
0
इंडिगो संकट के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं. सरकार ने एयरलाइन को आदेश दिया है कि सभी रद्द उड़ानों के रिफंड रात 8 बजे तक पूरे किए जाएं और यात्रियों से अलग हुए सभी बैगेज 48 घंटे में घर तक पहुंचाए जाएं. इसी बीच एक वायरल ओपन लेटर में पायलटों ने मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं. DGCA ने CEO को शो-कॉज नोटिस भेजा है.
नई दिल्ली  देशभर में इंडिगो के ऑपरेशनल संकट ने जिस तरह लाखों यात्रियों को परेशान किया, उससे नाराज सरकार अब पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर आई है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने एयरलाइन संकट पर सख्त आदेश दिए हैं. आदेश में कहा गया है कि रात 8 बजे तक हर यात्री का रिफंड पूरा करो. साथ ही 48 घंटे में हर बैगेज घर तक पहुंचाओ और प्रभावित रूट्स पर किराए को कैप में लाओ. सरकार के इन फैसलों ने साफ कर दिया है कि इस बार लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है और लोगों की परेशानी को तेजी से कम करना ही पहली प्राथमिकता है.
इसी अफरातफरी के बीच एक और एंगल ने संकट को और खराब बना दिया. इंडिगो के पायलटों के नाम से जारी एक वायरल ‘ओपन लेटर’ सामने आया. इसमें दावा किया गया कि एयरलाइन का यह हाल अचानक नहीं हुआ बल्कि सालों की गलतियों का नतीजा है. और जब ऑपरेशन ध्वस्त हो रहा था, CEO पीटर एल्बर्स अपने नीदरलैंड्स स्थित घर में छुट्टियां मना रहे थे. हालांकि यह लेटर अनवेरिफाइड है, लेकिन इसकी टाइमिंग ने हालात को और गंभीर बना दिया.
क्यों लिया सरकार ने इतना सख्त एक्शन?