Home छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की कमान देवभोग के सुखचंद बेसरा को...

गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की कमान देवभोग के सुखचंद बेसरा को मिला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

141
0

गरियाबंद जिला बनने के बाद पहलीबार बिन्द्रानवागढ से जिलाध्यक्ष के नेतृत्व करने का मिला मौका

शेख हसन खान गरियाबंद – लंबे इंतिजार के बाद कांग्रेस पार्टी हाई कमान ने संगठन सृजन अभियान के अंर्तगत लिए गये फिडबैक से जिला कमेटी के अध्यक्षो की सूची जारी कर दी है जिसमें बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा से देवभोग क्षेत्र निवासी सुखंचद बेसरा को गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी का कमान सौंपा गया है गरियाबंद जिला कांग्रेस के इतिहास मे पहली बार बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष का नेतृत्व करने का मौका मिला है जिससे कार्यकर्ताओं एवं समर्थको में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला अध्यक्ष बनने के बाद सुखचंद बेसरा को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है वहीं उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया,

ज्ञात हो कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता राहुल गांधी के मंशानुसार विगत महीनो पार्टी मे संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से संगठन सृजन अभियान चला योग्य और उर्जावान कार्यकर्ताओं को जिला स्तर पर नेतृत्व देने फीडबैक लिया था जिसके बाद लंबे इंतजार के बाद जब जिला अध्यक्षो की सूची जारी हुई तो उसमे कांग्रेस के जमीनी ऊर्जावान कार्यकर्ता सुखचंद बेसरा को गरियाबंद जिला अध्यक्ष का कमान सौंपा गया है। ज्ञात हो कि सुखचंद बेसरा एनएसयुआई युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर सरपंच, जनपद सदस्य एवं जनपद उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पदो मे रह चुके है पार्टी के प्रति उनके कार्य और निष्ठा तथा समर्पण को देखते हुए उन्हे जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है

*गरियाबंद जिला के अंतर्गत दो विधानसभा जिसमें राजिम एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा आता है जिसमे लगातार अबतक राजिम विधानसभा से ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने का मौका मिलता रहा है तो वहीं दूसरी ओर पिछले 15 वर्षो से लगातार बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक चुनाव जीतते आये है और तो और पिछले विधानसभा चुनाव मे बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र में 15 वर्षो बाद कांग्रेस के विधायक जनक ध्रुव को विधायक चुना गया और भाजपा के किले को फतह करने मे कांग्रेस ने एक बड़ी सफलता हासिल किया है अब बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र से एकबार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सुखचंद बेसरा को सौंपे जाने से निश्चित रूप से बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस पहले से और अधिक मजबूत होगा और इसको लेकर कार्यकर्ताओं मे भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

सभी कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर काम करेंगें – सुखचंद बेसरा
गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने उन्हे इस जिम्मेदारी देने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलेट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश के सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष का जिम्मेदार सौंप सकती है कांग्रेस ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है उसमें पूरी तरह खरा उतारने का प्रयास किया जाएगा,पूरे जिले मे कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने कार्य करेंगें उन्होने कहा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करेंगें और कांग्रेस संगठन को गांव गांव तक पहुंचाकर और मजबूत बनायेंगें।