Home छत्तीसगढ़ नदी नालो को पारकर मोटर साइकिल चलाकर ग्रामीणों से मुलाकात करने पहुंचे...

नदी नालो को पारकर मोटर साइकिल चलाकर ग्रामीणों से मुलाकात करने पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने किया ऐतिहासिक स्वागत

101
0

गरियाबंद – बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव अपने अलग अंदाज से जाने पहचाने जाते है आज झमाझम बारिश के बीच पैरी नदी को पैदल पारकर विधायक जनक ध्रुव ग्रामीणों से मुलाकात करने स्वयं मोटर साइकिल चलाते कई गांव पहुंचे।

बगैर कोई सूचना के विधायक जनक ध्रुव जब लगभग एक दर्जन ग्रामो का जनसंपर्क किया तो विधायक को बारिश के बीच मोटर साइकिल से अचानक अपने गांव आते देख ग्रामीण खुशी से गदगद हो गये और उनका आत्मीयता से स्वागत किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों के घरो तक पहुंचकर उनके हालचाल जाने खेतो में फसलो का निरीक्षण किये तो दूसरी ओर स्कूल, आईटीआई संस्थान, ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी का भी निरीक्षण कर विधायक ने बच्चो से कई सवाल पूछे और उन्हे पढ़ाया भी। विधायक ने बच्चो को बताया पहले वे स्वयं खेल शिक्षक थे ।

शिक्षा के प्रति हमेशा से उनका रूचि रहा है उन्होने ग्राम गौरघाट, देहारगुड़ा, आमागुड़ा, डोंगरीपारा के बाद पैरीनदी में बाढ़ के पानी को पैदल पारकर मोटर साइकिल के सहारे राजपुर, जाड़ापदर पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात किये तथा देहारगुड़ा से राजपुर, जाड़ापदर मार्ग को पीएम जनमन योजना के तहत पक्की सड़क निर्माण करवाने के आश्वासन भी दिये। इस दौरान सरपंच ग्रामीण, कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात थे।