Home देश शहजाद पूनावाला बोले- भाजपा मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, PM मोदी से...

शहजाद पूनावाला बोले- भाजपा मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, PM मोदी से मांगा इस्तीफा

10
0

भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफा देने के बाद शहजाद पूनावाला के तीखे तेवरों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। शहजाद पूनावाला ने फिर से भाजपा से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और पेपर लीक आंदोलन तक पर अपनी राय दी। पूनावाला ने कहा कि भाजपा छोड़ने के बाद अब उन्हें पार्टी से किसी कार्रवाई या आर्थिक मदद का डर नहीं है। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बेहद तीखी टिप्पणी की और यहां तक कहा कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

पत्रकार बरखा दत्त के ‘इनसाइड आउट’ और ‘मोजो स्टोरी’ पॉडकास्ट में उन्होंने बीजेपी छोड़ने की असल वजह से लेकर आगे के प्लान पर भी दिल खोलकर बात की। पूनावाला ने खुलकर कहा कि अब वे किसी के दबाव में नहीं हैं और अपनी बात बेबाकी से रख सकते हैं।

‘अब भाजपा मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती’

पॉडकास्ट के दौरान पूनावाला ने कहा कि अब वे भाजपा के हिस्सा नहीं हैं, इसलिए पार्टी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। इसके बावजूद उन्होंने निष्पक्षता का दावा करते हुए कहा कि दूसरी पार्टियों के मुकाबले बीजेपी में अब भी कुछ नैतिकता बची है। NEET पेपर लीक आंदोलन पर पार्टी के धीमे रिस्पॉन्स का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी एक बहुत बड़ा संगठन है, जहां फैसले लेने में वक्त लगता है।

शहजाद पूनावाला ने कहा,

पीएम मोदी को बताया ‘बुरा तानाशाह’, मांगे इस्तीफे के जवाब बातचीत के दौरान पूनावाला ने व्यंग्यात्मक लहजे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और उन्हें ‘बुरा तानाशाह’ बताया। उन्होंने कहा कि तानाशाही के मामले में वे पीएम को 100 में से शून्य नंबर देंगे।
शहजाद पूनावाला ने कहा, “मैंने मोदी जी से कहा कि आप पूरी तरह फेल रहे, इसलिए इस्तीफा दे दीजिए। उन्होंने ना तो इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी लगाई, ना अन्ना हजारे जैसे प्रदर्शनकारियों पर देशद्रोह ठोका, ना मीडिया को दबाया और ना ही किताबें बैन कराईं।”
राहुल गांधी में बदलाव, लेकिन ‘कंसिस्टेंसी’ की कमी राहुल गांधी को लेकर पूनावाला का रुख कुछ नरम दिखा। उन्होंने माना कि 2009 से 2026 के बीच राहुल गांधी में बदलाव आया है। हालांकि, उनके मुताबिक यह बदलाव अभी उतना नहीं है जितना होना चाहिए था। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने खुद में सुधार किया है, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन उनकी दिक्कत यह है कि उन्हें लगता है कि उन्हें हर चीज की जानकारी है।
उनमें कंसिस्टेंसी की भी कमी दिखाई देती है।” पूनावाला ने अपने और राहुल गांधी के बीच एक समानता भी बताई। उन्होंने दावा किया कि दोनों को पता है कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को अरविंद केजरीवाल ने फंड किया था। यह उनका दावा है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि इस बयान से नहीं होती।