रायपुर – छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुर्ग के बाद अब रायपुर में तीन साल की मासूम अनाचार कि शिकार हो गई। पड़ोस के 13 साल के युवक ने घटना को अंजाम दिया है। परिजनों ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराएं हैं। मामले में आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। घटना मोवा-पंडरी थाना क्षेत्र की है।
थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर इलाके में बीते दिनों 14 अप्रैल सोमवार को तीन साल की मासूम दुष्कर्म की शिकार हो गई। पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय नाबालिग युवक की गंदी नजर मासूम पड़ी। इसके बाद नाबालिग आरोपी ने कृत्य को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने मासूम को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।






