Home छत्तीसगढ़ बेमेतरा में दिनदहाड़े हुई फायरिंग – बाइक से आये बदमाशों ने युवक...

बेमेतरा में दिनदहाड़े हुई फायरिंग – बाइक से आये बदमाशों ने युवक को मारी गोली, आरोपी फरार

54
0

बेमेतरा – छत्तीसगढ़ के बेमेतरा शहर में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि, वे दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

शहर के बाहर 3 बाइक सवार आये और युवक को गोली मार कर फरार हो गए। गोली युवक के पैर में लगी है और वह किसी तरह से अस्पताल पहुंचा। पीड़ित युवक का नाम चौधरी तस्लीम है और वह यूपी का रहने वाला है।

बेमेतरा से दुर्ग रोड में कंतेली के पास की यह घटना है। गोली चलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल आरोपी अभी तक पुलिस के गिरफ्त के बाहर है।