इस्लामाबाद – महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर आई है। दरअसल एक बार फिर पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी आई है। यहां को सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 4.74 रुपए और डीजल के दाम में 3.86 रुपए की कटौती की है। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रहा है जिसके बाद आम जनता को राहत देने वाला फैसला लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 4.74 और डीजल के दाम में 3.86 रुपए की कटौती की है। इस संबंध में पाकिस्तान के वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। पेट्रोल के दाम में 4.74 रुपए कम किए जाने के बाद अब एक लीटर के लिए 268.36 रुपए देने होंगे। जबकि 3.86 रुपए सस्ता किए जाने के बाद एक लीटर डीजल के लिए 270.94 रुपए चुकाने होंगे।






