मुंगेली – मुंगेली में एक युवक ने अपनी नौ साल की बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव बोरी में भरकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी बाप को उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने बताया कि वह बेटी की बीमारी से तंग आ गया था, इसके चलते उसने चुनरी से गला घोंट दिया। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस को झगरगट्टा गांव के खेत में करीब आठ दिन पहले बोरी में बंद बच्ची का शव मिला था।

बोरी में बंद मिला था बच्ची का अर्द्धनग्न शव
अवैध संबंधों से हुआ था बच्ची का जन्म





