बिलासपुर – बिलासपुर से इंदौर के लिए एक नई उड़ान सेवा की सोमवार से शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर अलायंस एयरलाइन की फ्लाइट को रवाना किया।
कार्यक्रम में दिल्ली से केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी जुड़े। उनके अलावा छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जय सिंह अग्रवाल और मध्य प्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी शामिल कार्यक्रम में शामिल हुए


बिलासपुर-भोपाल उड़ान सेवा बंद कर किया गया शुरू
बिलासपुर से इंदौर के लिए अलायंस एयर की फ्लाइट की सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को सुविधा मिलेगी। फ्लाइट सुबह 11.45 बजे उड़ान भरेगी। इसी तरह इंदौर से दोपहर 1.55 बजे उड़ान भर कर 3.45 बजे बिलासपुर के लिए पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि घोषणा के बाद ही फ्लाइट की 4 हजार सीटें बुक हो चुकी थी




