Home छत्तीसगढ़ आरंग से भानसोज खस्ताहाल सड़क दुर्घटनाओं का सबब बना – भूपेंद्र...

आरंग से भानसोज खस्ताहाल सड़क दुर्घटनाओं का सबब बना – भूपेंद्र शर्मा

88
0

रायपुर – आरंग से भानसोज के लिये बनाये गये सड़क का महज 100 मीटर खस्ताहाल हिस्सा दुर्घटनाओं का सबब बन गया है । यह हिस्सा आरंग से भानसोज मोड़ पर ही स्थित है । आरंग से भानसोज जाने वाले इस सड़क मार्ग पर आरंग से जरौद तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है जो बरसात की वजह से रूका पड़ा है । इस चौड़ीकरण कार्य के शुरुआती हिस्सा आरंग से नहर नाली क्रासिंग तक का तकरीबन 100 मीटर हिस्सा गढ्ढों में तब्दील हो गया है और बरसाती पानी भरने पर छोटी मोटी दुर्घटना आम बात हो चला है ।

आरंग के प्रमुख व्यवसायिक स्थल होने व विभिन्न शासकीय कार्यालय होने से 45 – 50 ग्रामों का आरंग से रोजाना जीवंत संपर्क रहता है । यह जानकारी लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक 1के कार्यपालन अभियंता व सर्वे उपसंभाग के अनुविभागीय अधिकारी को व्हाट्स ऐप के माध्यम से बीते कल शनिवार को प्रेषित ज्ञापन में देते हुये किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने फिलहाल दुर्घटनाओं को विराम देने सड़क के इस भाग का अविलंब अस्थायी मरम्मत कराने की मांग की है ।