Home छत्तीसगढ़ देर रात तक थिरके कदम पैरी युवा मंच द्वारा आयोजित नाचबो नचाबो...

देर रात तक थिरके कदम पैरी युवा मंच द्वारा आयोजित नाचबो नचाबो सीजन -4 कार्यक्रम में कलाकारो ने हजारो दर्शको को बांधे रखा

127
0

पैरी युवा मंच जिड़ार रोड़ मैनपुर द्वारा नाचबो नचाबो सीजन -4 भव्य कार्यक्रम का आयोजन

शेख हसन गरियाबंद – गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर मे पैरी युवा मंच जिड़ार रोड़ द्वारा नाचबो नचाबो सीजन -4 का भव्य आयोजन बुधवार रात को किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्रीमति लोकेश्वरी नेताम, मैनपुर सरपंच हनिता नायक, मैनपुरकला सरपंच गज्जु नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, उपसरपंच सुधीर ठाकुर, पूर्व जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, युवा नेता हुलार ठाकुर, व्यवसायी महेन्द्र सोनी, राजु सोनी, पूर्व सरपंच ईश्वर नागेश, महेन्द्र नेताम, नितिन सचदेव ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। रात 8 बजे प्रारंभ हुए यह कार्यक्रम देर रात तक चला और इस कार्यक्रम मे प्रदेशभर के नामचित कलाकारो ने भाग लिया जिसमे एकल एवं सामूहिक नृत्य का आयोजन किया गया। नगर में बीती रात आयोजित भव्य डांस प्रतियोगिता और सांस्कृतिक संध्या में उत्साह और उमंग का अनोखा संगम देखने को मिला कार्यक्रम की शुरुआत होते ही पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भर गया और देर रात तक हजारों की संख्या में लोग संगीत की धुनों पर झूमते रहे। आयोजन में मुख्य आकर्षण डांस प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया कार्यक्रम को और भी खास बनाया यहां की डीजे व्यवस्थाओं और लाइट-साउंड के तालमेल को देखकर उपस्थित लोगों ने इसे क्षेत्र का अब तक का सबसे बेहतरीन आयोजन करार दिया।

आयोजक संस्था के अमन बाम्बोड़े ने बताया पैरी युवा मंच जिड़ार रोड़ द्वारा साल मे एक बार भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इस आयोजन को लेकर लोगो मे भारी उत्साह देखते ही बनती है उन्होने बताया प्रदेश भर से कई प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया जिसमे प्रथम पुरस्कार बागबाहरा, द्वितीय पुरस्कार रतनपुर बिलासपुर, तृतीय पुरस्कार पिथौरा के कलाकारो ने प्राप्त किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से आयोजन समिति के युगदास वैष्णव, सागर वैष्णव, जगदीश नागेश, ओमप्रकाश नागेश, खिलेन्द्र साहू, डोलेश पाड़े, नंदलाल नागेश, देवानंद नागेश, यशवंत हिन्दु, अमन बाम्बोड़े, सुनील बाम्बोड़े, प्रांजल ठाकुर, राहुल यादव, प्रदीप नायक, शिव बाम्बोड़े, नितेश चक्रधारी, डोलेश चक्रधारी, प्रदीप चक्रधारी, लोकेश नागेश, सिद्धार्थ बाम्बोड़े, योगांश, देवराज साहू, गुलशन साहू, गोपी सोनवानी, योगेश बाम्बोड़े, मनबोध कश्यप, प्रियांशु साहू, पुरब बघेल, पंकज विश्वकर्मा, हर्ष गुप्ता, ऋषभ कहर, त्रिलोक ध्रुव, सत्यजीत कुटारे एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।

पुलिस प्रशासन की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था 

हजारों की भीड़ को देखते हुए मैनपुर थाना प्रभारी डोमेश्वर सिन्हा के नेतृत्व मे पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नज़र आया कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास के रास्तों तक पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए थे जिसके चलते आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अधिकारियों की सतर्कता से आम जनता ने बिना किसी असुविधा के देर रात तक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।