Home देश ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिवाजी पार्क में प्रदर्शन; नसीरुद्दीन शाह-विशाल ददलानी भी...

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिवाजी पार्क में प्रदर्शन; नसीरुद्दीन शाह-विशाल ददलानी भी हुए शामिल

18
0

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में हल्ला बोल, विशाल ददलानी-शबाना आजमी भी प्रदर्शन में उतरे

  • नई दिल्ली / मुंबई – मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर जारी विवाद के बीच शुक्रवार, 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में (CJP) का बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। शाम करीब 4 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। संगीतकार और गायक विशाल ददलानी, अभिनेत्री शबाना आजमी और अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी प्रदर्शन में शामिल हुए। अभिनेता प्रकाश राज ने भी आंदोलन का समर्थन किया है।
  1. CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की अगुवाई में प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। मुंबई पुलिस ने पहले शिवाजी पार्क में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन CJP ने इसके बावजूद आंदोलन जारी रखने और इसे ‘जेल भरो आंदोलन’ में बदलने का ऐलान किया था। प्रदर्शन में पहुंचीं शबाना आजमी ने वोट के अधिकार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सवाल पूछना नागरिकों का अधिकार है। प्रदर्शन से पहले भी उन्होंने लोगों से शिवाजी पार्क पहुंचने की अपील की थी।

दिल्ली में 700 से ज्यादा हिरासत में

इससे पहले पहले शुक्रवार को ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी ज्ञानेश कुमार और SIR के मुद्दे पर प्रदर्शन हुआ। AISA, SFI, NSUI समेत विभिन्न छात्र और राजनीतिक संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारी वहां पहुंचे। दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं होने का हवाला देते हुए 700 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा और AAP नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज तथा संजय सिंह भी शामिल थे।

SIR पर दिल्ली में बवाल: नेहा बोरा समेत 700 से ज्यादा हिरासत में, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन इस तरह एक ही दिन दिल्ली और मुंबई में हुए प्रदर्शनों ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर चल रहे विवाद को सड़क तक पहुंचा दिया है। CJP ने कहा है कि उसका आंदोलन दूसरे शहरों में भी आगे बढ़ाया जाएगा। क्या है पूरा विवाद? SIR के तहत चुनाव आयोग मतदाता सूची की व्यापक जांच और पुनरीक्षण कर रहा है। इसी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष और कई सामाजिक संगठनों ने सवाल उठाए हैं। विवाद खास तौर पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर होने, दस्तावेजों की मांग और नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया को लेकर है। विपक्ष का आरोप है कि वास्तविक और लंबे समय से पंजीकृत मतदाताओं के नाम भी सूची से हटाए जा रहे हैं और इससे नागरिकों के मतदान के अधिकार पर असर पड़ सकता है।

चुनाव आयोग इन आरोपों को खारिज करता रहा है। आयोग का कहना है कि SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट और शुद्ध करना है, ताकि मृत, स्थानांतरित, डुप्लीकेट या अन्य अपात्र प्रविष्टियों की पहचान की जा सके और सभी पात्र नागरिकों का नाम सूची में सुनिश्चित हो। आयोग ने यह भी कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम को लेकर सवाल हैं, उनके लिए दावा, आपत्ति और सुनवाई की प्रक्रिया उपलब्ध है। विवाद उस समय और बढ़ गया जब The Indian Express की रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले करीब 10 महीनों में SIR, मतदाता सूची, Form-6 और चुनावी डेटाबेस से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लिखित आपत्तियां दर्ज की थीं। चुनाव आयोग ने इसके जवाब में कहा कि आयोग के अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। हालांकि चुनाव आयोग का कहना है कि अलग-अलग विचार और टिप्पणियां संस्थागत निर्णय प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा हैं और पिछले एक साल के अंतिम फैसले पूर्ण आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए। आयोग ने अपने कामकाज और SIR प्रक्रिया को कानून के अनुरूप बताया है।

संजय राउत का ज्ञानेश कुमार पर निशाना, बोले- जंतर-मंतर इन मुंबई! सीजन 2, ज्ञानेश को जाना ही होगा

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मुंबई में जंतर-मंतर! सीजन 2। ज्ञानेश को जाना ही होगा! उन्हें यह बात समझनी होगी।’ राउत ने अपनी पोस्ट में चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया। उनका यह बयान ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में हो रहे सीजेपी के प्रदर्शन के बीच आया है।

मुंबई में सीजेपी संस्थापक के खिलाफ लगे नारे, प्रदर्शन के बीच उठी ‘अभिजीत दिपके वापस जाओ’ की आवाज

महाराष्ट्र के मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन के बीच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के विरोध में भी नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने ‘अभिजीत दिपके वापस जाओ’ के नारे लगाए। हालांकि, नारे लगाने वाले लोग कौन थे और उन्होंने किस वजह से दिपके का विरोध किया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

मुंबई में चुनाव आयोग के खिलाफ सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुईं दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी

महाराष्ट्र के मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में चुनाव आयोग के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी भी शामिल हुईं। सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन कर रही है। इससे पहले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और गायक विशाल ददलानी भी प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

मुंबई के शिवाजी पार्क में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन

मुंबई के मध्य में स्थित शिवाजी पार्क में शुक्रवार दोपहर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में हजारों लोग जुटे। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी, इसके बावजूद बड़ी संख्या में युवा हाथों में नारे लिखी तख्तियां और तिरंगा लेकर मैदान में पहुंचे। दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह समेत कई लोग भी प्रदर्शन स्थल पर मौजूद हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई। शिवाजी पार्क का इलाका पारंपरिक रूप से शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का मजबूत गढ़ माना जाता है। शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भी सीजेपी के आंदोलन को समर्थन दिया है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी के प्रदर्शन में पहुंचे गायक विशाल ददलानी

मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है। बॉलीवुड के गायक और गीतकार विशाल ददलानी भी इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे। सीजेपी के इस प्रदर्शन में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताया जा रहा है और उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है।

मुंबई प्रदर्शन में अभिजीत दिपके बोले- गांधी कभी नहीं मरते, गोडसे आते-जाते रहेंगे

मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि गांधी जैसे व्यक्तित्व कभी नहीं मरते। उन्होंने कहा, ‘लोगों ने सोचा था कि गोलियों से गांधी को मार देंगे, लेकिन गांधी कभी नहीं मरते। यहां मौजूद हर व्यक्ति गांधी है। गोडसे आते रहेंगे और जाते रहेंगे।’ दिपके ने यह बात प्रदर्शन के दौरान कही।

मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी का प्रदर्शन शुरू, एनसीपी (एसपी) के प्रवक्ता अनीश गावंडे भी हुए शामिल

महाराष्ट्र के मुंबई में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन शुरू हो गया है। छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में आयोजित इस प्रदर्शन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रवक्ता अनीश गावंडे भी शामिल हुए। प्रदर्शन के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध जताया जा रहा है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शिवाजी पार्क में प्रदर्शन; नसीरुद्दीन शाह-विशाल ददलानी भी हुए शामिल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं। मुंबई समेत अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन के जरिए ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनकी आवाज उठाना जरूरी है।