रायपुर – जल उपभोक्ता संस्था टेकारी के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले महानदी मुख्य नहर के किलोमीटर से निकले आउटलेट से खेतों तक सिंचाई पानी पहुंचाने बनाये गये क्रासिंग डी सी का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है ।
सिंचाई हेतु सामयिक सिंचाई पानी की दरकार होने पर क्षतिग्रस्त इस डी सी से खेतों तक पानी नहीं पहुंचने से किसानों में व्याप्त आक्रोश की ओर बीते कल मंगलवार को संस्था अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा ने विभागीय अधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराते हुये पूर्व में इस संबंध में बीते मई माह में सुशासन तिहार में आवेदन देने की भी जानकारी दी थी ।
इसके बाद तुरंत हरकत में आये विभागीय अमला ने स्थल पर पहुंच मुआयना करने के बाद आउटलेट से पानी के प्रवाह को देखते हुये फौरी स्थायी मरम्मत असभंव होने से बोरियों में मिट्टी भर फिलहाल अस्थायी मरम्मत शुरू कर दी है ताकि खेतों तक सिंचाई पानी पहुंच सके । आउटलेट से पानी निकासी बंद होते ही स्थायी मरम्मत का आश्वासन दिया गया है ।



