Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर में 113 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी का खुलासा, म्यूल...

सूरजपुर में 113 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी का खुलासा, म्यूल अकाउंट होल्डर अरेस्ट, 21 राज्यों में फैला था नेटवर्क

24
0

सूरजपुर – सूरजपुर पुलिस ने म्यूल अकाउंट से ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक सूरजपुर में एक संस्था के अकाउंट को म्यूल अकाउंट के तौर पर इस्तेमाल किया गया है.इस खाते में करीब 150 लोगों से ठगी गई रकम को जमा किया गया.बताया जा रहा है इस खाते में 21 राज्यों से ठगी की रकम जमा की गई थी.

21 राज्यों से 113 करोड़ से ज्यादा की ठगी

पुलिस के मुताबिक अलग-अलग राज्यों से इस खाते को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज हुई थी.जिसकी सूचना समन्वय पोर्टल के माध्यम से पुलिस को मिली थी. इसी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खाता की जांच की.इस खाते में 113 करोड़ 32 लाख 9 हजार 604 रुपये से अधिक रकम की लेनदेन सामने आया है.इस खाते से आरोपियों के खाते में 45 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है. मामला भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के ज्वाइंट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन पोर्टल से सामने आया. इसके बाद पुलिस ने बैंक खाते और उससे जुड़े लोगों की जांच शुरू की.

एसपी योगेश पटेल के दस्तावेजों के मुताबिक इस खाते के मूल खाताधारक देवनारायण चक्रधारी और महेश कुमार चक्रधारी हैं. दोनों ने मिलकर भारतीय स्टेट बैंक की सूरजपुर शाखा में D.N. Chakradhari Education Development Association नामक संस्था के संस्थापक के नाम पर खाता पंजीकृत कराया था. पुलिस जांच में इस बैंक खाते से जुड़ी 150 शिकायत सामने आई.

21 राज्यों के 150 खाताधारकों की दर्ज शिकायतों में कुल 113 करोड़ 32 लाख 9 हजार 604 की रकम ठगे जाने की बात सामने आई है. आरोपियों ने कथित तौर पर सुनियोजित तरीके से अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से इस बैंक खाते का इस्तेमाल किया. इस बैंक अकाउंट के माध्यम से अन्य राज्यों में साइबर ठगी किए जाने के संकेत मिले हैं – योगेश पटेल,एसपी

आपको सूरजपुर का यह बैंक अकाउंट सिर्फ स्थानीय स्तर का मामला नहीं, बल्कि कई राज्यों से जुड़े साइबर अपराध की जांच का हिस्सा बन गया है.मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महेश कुमार चक्रधारी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं देवनारायण चक्रधारी समेत अन्य फरार हैं.इस मामले में गिरफ्तार आरोपी महेश कुमार चक्रधारी को मुंबई पुलिस ने भी सायबर फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार किया था. महेश कुमार को मुंबई जेल में रखा गया था.अब इसी मामले में सूरजपुर पुलिस ने महेश को गिरफ्तार किया है.