Home छत्तीसगढ़ ज्वेलर्स दुकान को निशाना – लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण...

ज्वेलर्स दुकान को निशाना – लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार

22
0

रायपुर – राजधानी रायपुर में ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने दुकान का ताला कटर मशीन से काटकर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कचना के बाजार चौक स्थित शिव ज्वेलर्स में वारदात
मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना बाजार चौक का है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने बीती रात शिव ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने कटर मशीन की मदद से दुकान का ताला काटा और अंदर रखे आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोर दुकान से करीब 10 से 15 किलो चांदी और सोने की ज्वेलरी चोरी कर ले गए हैं। चोरी किए गए आभूषणों की वास्तविक कीमत का आकलन पुलिस और दुकान संचालक द्वारा किया जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस चोरी गए आभूषणों की वास्तविक मात्रा और कीमत का पता लगाने के साथ ही वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।