बलौदाबाजार/पलारी – 22 जुलाई 2026 – जिले में सीएमएचओ के फर्जी हस्ताक्षर से ट्रांसफर आदेश तैयार करने के मामले में भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और जिला उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। कार्रवाई के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला?
जिले में स्वास्थ्य विभाग में फर्जी ट्रांसफर आदेश का मामला सामने आया था
17 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में व्हाट्सऐप के जरिए एक स्थानांतरण आदेश पहुंचा था।यह आदेश ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन के रोहांसी PHC से मोपर PHC में ट्रांसफर का था।जांच में आदेश फर्जी पाया गया और उसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी के हस्ताक्षर भी फर्जी निकले।इसके बाद BMO डॉ. पंकज वर्मा ने पलारी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
चार आरोपी गिरफ्तार
1 लाख के लेनदेन का खुलासापुलिस ने BNS की धारा 318(4), 336(3), 337, 338, 340(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है
कृष्णा अवस्थी – भाजपा जिला महामंत्री
करण कुमार देवांगन – ग्रामीण चिकित्सा सहायक
पुनीराम पटेल – गिरौदपुरी के पूर्व सरपंच और भाजपा जिला उपाध्य
क्षरवि सेन – ग्रामीण चिकित्सा सहायक, कसडोल
पुलिस के मुताबिक इस फर्जी ट्रांसफर के लिए करीब 1 लाख रुपये के लेनदेन की बात भी सामने आई है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और पुलिस यह पता लगा रही है कि फर्जी आदेश आखिर किसने तैयार किया था।
पार्टी ने दिखाई सख्ती
मामला सामने आते ही भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने तत्काल आदेश जारी कर दोनों पदाधिकारियों को पार्टी पद से हटा दिया। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के कृत्यों में संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।






