Home छत्तीसगढ़ एक करोड़ की ज्वेलरी उठाने वाले गिरोह का सदस्य ओडिशा से गिरफ्तार,...

एक करोड़ की ज्वेलरी उठाने वाले गिरोह का सदस्य ओडिशा से गिरफ्तार, 46 लाख के आभूषण पहले हुआ था बरामद

21
0
सीतापुर में एक करोड़ की ज्वेलरी उठाईगीरी का पुलिस ने राजफाश किया। ओडिशा से 46 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए। दो आरोपित चिन्हित हैं।

अंबिकापुर – सरगुजा जिले के सीतापुर में 26 जुलाई को दिनदहाड़े हुई एक करोड़ की ज्वेलरी उठाईगीरी के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। इस प्रकरण में पुलिस ने ओडिसा के गंजाम जिले से 46 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। यह जेवर एक आरोपित के घर से बरामद किया गया है। वह फरार है। कुल दो आरोपितों की पहचान की गई है। घटना में कुल चार आरोपित शामिल थे।

500 सीसीटीवी फुटेज का किया गया अवलोकन
  • सीतापुर के काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक अरुणदेव सोनी बीते 26 जुलाई को दुकान खोल रहे थे उसी दौरान एक करोड़ के जेवर से भरा बैग लेकर उठाईगीर फरार हो गए थे।
  • एसएसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रकरण के विवेचना के दौरान घटनास्थल और आसपास के करीब 500 सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। फुटेज में दो मोटरसाइकिल पर सवार चार संदिग्ध व्यापारी से बैग लेकर भागते नजर आए। पुलिस टीम ने फुटेज के आधार पर आरोपितों के रूट को ट्रेस किया।
  • ओडिशा तक ट्रेस हुआ रूट, दो आरोपितों की हुई पहचान
    • रूट सरगुजा के ग्राम गेरसा, जशपुर के कांसाबेल, कुनकुरी, सिंगीबहार होते हुए झारखंड के कुरडेग, खैरनटोली, सिमडेगा और ओडिशा के सुंदरगढ़ तक गया। तकनीकी विश्लेषण और अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय कर आरोपितों की पहचान की गई।
    • पहचान के आधार पर चांटी दास निवासी ग्राम सोर्डा जिला गंजाम ओडिसा और नागेश्वर राव निवासी नारायणपुर थाना कोटिनाडा जिला गंजाम ओडिशा को आरोपित के रूप में चिन्हित किया गया। साइबर सेल और थाना सीतापुर की संयुक्त टीम को आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए ओडिसा के गंजाम जिले भेजा गया।
    • आरोपित के घर से 46 लाख रुपये का जेवर बरामद
      • स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने 10 दिनों तक संभावित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। 16 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित चांटी दास अपने घर आया है। थाना शोर्डा और थाना आश्का पुलिस के साथ संयुक्त टीम ने घर की विधिवत तलाशी ली। आरोपित घर पर नहीं मिला, लेकिन घर से सीतापुर की उठाईगीरी में गया जेवरात बरामद हुआ।
      • पुलिस ने गवाहों के समक्ष 300.92 ग्राम सोने के आभूषण कीमत करीब 43 लाख रुपये और एक किलो 168 ग्राम चांदी के आभूषण कीमत करीब तीन लाख रुपये जप्त किए। कुल 46 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है। एसएसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रकरण में चांटी दास और नागेश्वर राव सहित अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।