पानी की सप्लाई बाधित, प्रशासन से जल्द सुधार की मांग
राजनांदगांव – शहर के वाटर फिल्टर प्लांट में कई मोटर पंप बंद होने से आम जनता को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। फिल्टर प्लांट से होने वाली सप्लाई बाधित होने के कारण कई वार्डों में नल सूखे हैं और टैंकरों पर निर्भरता बढ़ गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पानी की प्रेशर कम है और कई इलाकों में समय पर सप्लाई नहीं पहुंच रही।
गर्मी और उमस के बीच पानी की दिक्कत से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।नगर निगम प्रशासन से जनता ने जल्द से जल्द बंद पड़े मोटर पंपों की मरम्मत कराकर नियमित पानी सप्लाई बहाल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।फिलहाल प्रशासन की ओर से तकनीकी खराबी दूर करने और वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया है।






