बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है, जबकि मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर सीट पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। बांकीपुर सीट नितिन नवीन के इस्तीफे, दतिया सीट कांग्रेस विधायक की सदस्यता रद्द होने और मांजलपुर सीट भाजपा विधायक निधन के कारण खाली हुईं थीं।
बांकीपुर में 27वें राउंड की गिनती पूरी
बांकीपुर में 27वें राउंड की गिनती पूरी
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 55,780 वोट
भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 38,893 वोट
आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 12,461 वोट
बांकीपुर में पीके 15 हजार वोट से आगे, दतिया में कांग्रेस 11 हजार वोट से आगे
बांकीपुर में 26वें राउंड की गिनती पूरी
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 53,566 वोट
भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 37,702 वोट
आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 11,933 वोट
दतिया विधानसभा उपचुनाव में 13वें राउंड की मतगणना पूरी
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 61,677 वोट
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 50,623 वोट
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 20,388 वोट
बांकीपुर में 25 राउंड तो दतिया में 12 राउंड की गिनती पूरी
बांकीपुर में 25वें राउंड की गिनती पूरी
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 50,976 वोट
भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 36,023 वोट
आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 11,515 वोट
दतिया विधानसभा उपचुनाव में 12वें राउंड की मतगणना पूरी
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 58,417 वोट
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 45,810 वोट
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 17,489 वोट
प्रशांत किशोर का भाजपा पर हमला
बांकीपुर में पहले राउंड से बढ़त बनाए हुए जन सुराज पार्टी के संस्थापक औ प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यहां भाजपा का 30 बरस का गढ़ 30 दिनों में ढह गया। यह चुनाव विधायक चुनने के लिए नहीं था। मेरी सम्राट चौधरी से कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, लेकिन इस चुनाव के माध्यम से बिहार की जनता ने भाजपा को यह संदेश दिया है कि किसी अच्छे चरित्रवान और काबिल इंसान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाइए। जितनी चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के लिए करते हैं, तो थोड़ी चिंता बिहार की भी करें ताकि यहां का पलायन रुके और बेरोजगारी कम हो। जिन्होंने हमें वोट दिया, उनका धन्यवाद। जिन्होंने वोट नहीं दिया, उनसे यही कहना चाहते हैं कि आपका विश्वास जीतने के लिए और मेहनत और प्रयास करेंगे। मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बंगलूरू नहीं बनेगा, लेकिन आपको दो-तीन महीने में फर्क जरूर दिखेगा।
बांकीपुर में पीके तो दतिया में कांग्रेस आगे
बांकीपुर में 24वें राउंड की गिनती पूरी
जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 48,434 वोट
भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार को 34,566 वोट
आरजेडी की प्रत्याशी रेखा कुमारी को 11,197 वोट
दतिया विधानसभा उपचुनाव में 11वें राउंड की मतगणना पूरी
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 54,169 वोट
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 41,948 वोट
आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव को 15,028 वोट
मांजलपुर में जीती भाजपा
मांजलपुर सीट पर वोटों की गिनती पूरी
भाजपा प्रत्याशी सतेंद्रभाई पटेल ने 30,630 वोटों से जीत हासिल की, उन्हें कुल 55,481 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 24,851 वोट मिले। जबकि 2247 लोगों ने नोटा चुना






