Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कांग्रेस – जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया “तानाशाही और...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस – जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया “तानाशाही और क्रूर मानसिकता”

12
0

राजेश दुबे ने राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी की भी निंदा की

रायपुर 22 जुलाई 2026 – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं सरगुजा संभाग प्रभारी राजेश दुबे अधिवक्ता ने जंतर-मंतर, नई दिल्ली में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

“छात्रों पर बर्बरता मोदी सरकार की क्रूर मानसिकता का प्रतीक”
राजेश दुबे ने कहा कि मोदी सरकार की घटिया शिक्षा नीति और बार-बार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से परेशान होकर देशभर के छात्र-छात्राएं जंतर-मंतर पर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे थे। उन पर की गई लाठीचार्ज और बर्बरतापूर्ण कार्रवाई मोदी सरकार की तानाशाही और क्रूर मानसिकता को दर्शाती है।

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी पर जताया आक्रोश
उन्होंने कहा कि आंदोलनरत छात्रों की पीड़ा से व्यथित होकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री से चर्चा के लिए प्रधानमंत्री निवास के समक्ष शांतिपूर्ण धरना देने पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी को घसीटकर गिरफ्तार किया जाना और घायल करना, वहीं प्रियंका गांधी को पुरुष पुलिस द्वारा खींचना, धकेलना और गिरफ्तार करना लोकतंत्र, कानून व्यवस्था और संविधान को शर्मसार करने वाला कृत्य है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

ब्रिटिश राज से की तुलना
राजेश दुबे ने ब्रिटिश सरकार और मोदी सरकार की तुलना करते हुए कहा कि जिस तरह ब्रिटिश हुकूमत भारतीयों की आवाज उठाने पर दमनात्मक रवैया अपनाती थी, उसी तरह मोदी सरकार भी दमनात्मक नीति अपनाकर देश की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। लेकिन यह देश उस ब्रिटिश हुकूमत से नहीं डरा, तो इस तानाशाह सरकार से भी नहीं डरेगा।