रायपुर – महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप से जुड़े करोड़ों रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार ईबिक्सकैश के चेयरमैन विकास गर्ग को आज बुधवार को रायपुर स्थित विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें दस दिन की रिमांड पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को सौंप दिया। अब ईडी 24 जुलाई को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश करेगी। इस दौरान जांच एजेंसी उनसे पूछताछ करेगी। जांच के दौरान महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप नेटवर्क, कथित मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला लेन-देन, निवेश के स्रोत और अन्य आरोपियों से जुड़े वित्तीय लेन-देन सहित कई मामलों में पूछताछ कर सकती है।






